Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओंकारेश्वर में संगम घाट पर डूबने से एक लापता, एक युवक को बचाया गया

ओंकारेश्वर

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में डूबने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को जहां अभय घाट पर दो युवकों की जान मुश्किल से बचाई गई, वहीं रविवार को संगम घाट पर बड़ा हादसा हुआ ।

ओंकारेश्वर में संगम घाट पर जानकारी देते हुए रामलखन ने बताया मेरे साडू भाई का लड़का था, जो कि कुशवाह नगर इंदौर 17 वर्षीय महेंद्र पटेल पिता राजू पटेल अब भी लापता हैं, 17 वर्षीय तरुण को समय रहते बचा लिया गया। कुल 9 लोग दर्शन एवं स्नान करने आए थे रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीईआरएफ (SDERF) के जवान दीपक चौहान और संदीप सेन , बहादुरसिंह की सतर्कता और बहादुरी से एक बड़ी जनहानि टल गई।
संगम घाट पर नर्मदा और कावेरी नदियों का संगम है, जहां तेज बहाव हमेशा बना रहता है। इन दिनों ओंकारेश्वर बांध परियोजना से करीब 3000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन बार-बार चेतावनी जारी कर रहा है, लेकिन श्रद्धालु और युवा मना करने के बावजूद गहरे पानी में नहाने और मस्ती करने पहुंच जाते हैं।
स्थानीय नागरिकों, नाविक संघ और घाटों पर मौजूद युवाओं के साथ-साथ एसडीईआरएफ की टीम की बदौलत अब तक कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है। खास बात यह है कि जब-जब नौका संचालन बंद होता है, तब-तब डूबने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
नाविक जीरभान ने बताया कि पिछले कई वर्षों के मेरी नाव ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुरक्षा नाव के रूप में लगी रहती थी लेकिन पिछले दो वर्षों से मंदिर ट्रस्ट द्वारा सुरक्षा नाव नहीं लगाई जा रहीहै।
मिश्रीलाल कोहरे की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in