जनपद सीतापुर अनेक चोरी की घटनाओं में शामिल 05 अंतर्जनपदीय अपराधी की गिरफ्तारी, लाखों के आभूषण व कुल 27,700 रूपये नकदी बरामद


दिनांकः-15.09.2025
पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय, श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में लूट/चोरी/नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवम् संलिप्त आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है।
दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह के पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनायक भोंसले के नेतृत्व में एसओजी व थाना रामकोट पुलिस टीम द्वारा चोरी/नकबजनी जैसी घटनाओं के संबंध में पंजीकृत अभियोगो में प्रकाश में आये 05 शातिर अभियुक्तगण 1. ओमकार निषाद पुत्र स्व0 छोटकन नि0 कुम्हारनपुरवा, शाहपुर थाना बिसवां,जनपद सीतापुर 2. संजय लोनिया पुत्र हरी प्रसाद नि0 औरी शाहपुर, थाना तम्बौर जनपद सीतापुर 3. हारुन पुत्र बशीर नि0 जालिमपुर थाना सकरन जनपद सीतापुर 4. धीरज रैदास पुत्र इन्दल नि0 कम्हरिया कटेसर, थाना बिसवां जनपद सीतापुर 5. धीरज गुप्ता पुत्र राजाराम गुप्ता नि0 कम्हरिया कटेसर, थाना बिसवां जनपद सीतापुर को शुभ सिटी कॉलोनी मोड़ के पास राजधानी एण्ड संस पटाखे वाले की दुकान के पास गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनसे चोरी से सम्बन्धित कुल नकदी 27,700/- रुपये, एक अदद मांगबेदी पीली धातु, एक जोड़ी बाली पीली धातु, एक अदद माला मय लॉकेट पीली धातु, 03 अदद अंगूठी पीली धातु, 03 अदद नाक की कील पीली धातु , 01 जोड़ी कुण्डल पीली धातु, 07 जोड़ी पायल सफेद धातु, 04 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु , 20 अदद सिक्के सफेद धातु,01 अदद कमरपेटी सफेद धातु तथा चोरी हेतु प्रयुक्त एक अदद लोहे का सब्बल, एक अदद प्लास,एक अदद पेचकस, 03 अदद देसी नाजायज तमंचा 315 बोर मय 05 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, व 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुए है। जिनमें अभियुक्त ओमकार उपरोक्त से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस उपरोक्त, अभियुक्त संजय लोनिया उपरोक्त से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त हारुन उपरोक्त से एक अदद तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुए हैं। दोनो मोटरसाइकिलों को अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट ई-चालान एप के माध्यम से सीज किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का गैंग है जो मिलकर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे जिसके क्रम में अभियुक्तगण ओमकार,हारुन व संजय ने पूछताछ में बताया कि हम तीनों अपने अन्य साथी मिथलेश उर्फ मुसऊ के साथ मिलकर लगभग 10-12 दिन पहले बिसवां के ग्राम टिकरा में रात्रि के समय घर में घुसकर चोरी की थी तथा अभियुक्त ओमकार, संजय,हारुन व धीरज गुप्ता उपरोक्त ने करीब एक माह पहले इन्सानिका कॉलोनी,थाना सिधौली से रात्रि में निर्माणाधीन मकान से, करीब 20 दिन पहले नरोत्तम नगर,सिधौली में घर से रात्रि में, करीब 15-16 दिन पहले मानपुर के ग्राम बन्नीराय में गांव के किनारे एक मकान में नकब लगाकर औऱ करीब 13-14 दिन पहले हम लोगों ने थाना सिधौली के ग्राम खरवलिया के एक घर के अन्दर से सामान,जेवरात व रुपयों की चोरी किये थे, खर्च के बाद इन्हीं चोरियों का बचा हुआ माल है। इसके अतरिक्त ओमकार, संजय,धीरज रैदास व धीरज गुप्ता द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने करीब तीन-साढ़े तीन माह पहले रामकोट के इमिलिया नहर कोठी गांव में घर से रात्रि में जेवरातों की चोरी किये थे। संदर्भित घटनाओं के संबंध में इमिलिया नहर कोठी थाना रामकोट की चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 144/25 धारा 305 बी0एन0एस0 व ग्राम टिकरा थाना क्षेत्र बिसवां की घटना के सम्बन्ध में थाना बिसवां पर मु0अ0सं0 440/25 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 , इनसानिया कालोनी, थाना सिधौली की चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना सिधौली पर मु0अ0सं0 311/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 , खरवलिया थाना सिधौली की चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना सिधौली पर मु0अ0सं0 347/25 धारा 305 बी0एन0एस0, नरोत्तम नगर थाना सिधौली की चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना सिधौली पर मु0अ0सं0 327/25 धारा 305 बी0एन0एस0, बन्नीराय थाना मानपुर की चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना मानपुर पर मु0अ0सं0 211/25 धारा 331(4),305(ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत हैं।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर एवम् अभ्यस्त किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा गैंग बनाकर सीतापुर सहित आसपास के जिलो में भी चोरी/नकबजनी आदि जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। अभियुक्त ओमकार उपरोक्त एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है एवम् अभियुक्तों के विरुद्ध चोरी/नकबजनी/हत्या का प्रयास/अवैध शस्त्र आदि के संबंध में अन्य जनपदों -बाराबंकी, लखनऊ, खीरी, बहराइच आदि में भी दर्जनों मुकदमें पंजीकृत हैं। पंजीकृत अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस व 25(1-बी) आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अभि0गण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा हं

जनपद सीतापुर से जिला संवाददाता अरविन्द कुमार

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in