Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, 65 लीटर कच्ची शराब जप्त*   

*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, 65 लीटर कच्ची शराब जप्त*

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जोन 1 श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्ग दर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा 1 आरोपी को 65 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि दिनांक 15-9-25 की रात्रि झुरझुरू रोड़ पर पुल के पास लड्डू चिरकू के बाड़े के पास एक व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब रखे बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति 2 कुप्पी रखे दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज सोनकर उम्र 22 वर्ष निवासी सामुदायिक भवन के पास बापूनगर रांझी बताया जिसके कब्जे में रखीं दोनों कुप्पियों को चैक करने पर लगभग 65 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 6 हजार 500 रूपये की भरी मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका – आरोपी को अवैध रूप से कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़े में प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, चंद्रभान सिंह, आरक्षक मनीष पटेल, अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in