Skip to main content

Aaj Tak24x7

भारतीय किसान संघ की मांग – केला फसल बीमा योजना लागू हो सो पा ज्ञापन*

*भारतीय किसान संघ की मांग – केला फसल बीमा योजना लागू हो सो पा ज्ञापन

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 की खास रिपोर्ट

बुरहानपुर

भारतीय किसान संघ द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संपूर्ण भारत में ज्ञापन दिवस मनाया गया। इसी क्रम में सोमवार को जिले के किसान बड़ी संख्या में सब्जी मंडी में एकत्र हुए और रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहां कलेक्टर श्री हर्ष सिंह को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

बैठक में मालवा प्रांत युवा वाहिनी प्रमुख एवं जिला प्रभारी श्याम सिंह ठाकुर ने किसानों को संगठन की रीति-नीति और कार्यपद्धति से अवगत कराया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष संतोष महाजन ने ज्ञापन का वाचन किया।

जिला मंत्री इंद्रपाल महाजन ने कहा कि जिले के केला उत्पादक किसान हम्मालो की निरंकुशता और गिरते दामों से त्रस्त हैं। किसानों को केले का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिससे उनमें गहरा आक्रोश है। वहीं जिला सहमंत्री वसंत पाटिल ने बताया कि महाराष्ट्र में केले को फसल बीमा श्रेणी में रखा गया है, लेकिन मध्यप्रदेश में इसे बीमा का लाभ नहीं मिलता। परिणामस्वरूप प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

ज्ञापन सौंपने में चारों तहसीलों के अध्यक्ष उत्तम महाजन, भाव सिंह पटेल, राजू प्रजापति सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण चौधरी, भुवन सिंह चौहान, योगेश प्रजापति, राजू पाटिल और सैकड़ों किसान मौजूद थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष संतोष महाजन ने किसानों से आह्वान किया कि यह समय केवल किसान हित की बात करने का है, न कि राजनीतिक या सामाजिक मतभेदों में उलझने का। उन्होंने कहा कि केला उत्पादक किसानों की लड़ाई यहां खत्म नहीं होगी। यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो संगठन आंदोलन की अगली रणनीति बनाएगा।

ज्ञापन में मुख्य मांगों के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी शीघ्र संज्ञान लेकर निराकरण करने का अनुरोध किया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in