Skip to main content

Aaj Tak24x7

15 दिन तक सेवा कार्य कर मनाया जाएगा प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन

अनिल चौधरी सनावद।

15 दिन तक सेवा कार्य कर मनाया जाएगा प्रधानमंत्री जी का जन्मदि

सनावद में भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन शासकीय अस्पताल में फल वितरण कर मनाया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रतिदिन कार्यकर्ताओं द्वारा जनहित के व सेवा कार्य किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा के संयोजक मनोज जैन ने बताया कि वृक्षारोपण ,स्वच्छता अभियान,रक्तदान शिविर सहित अनेक कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर सहसंयोजक अमिता मंत्री,दिनेश गोलकर,नगर मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौड़, पार्षद राजेश अंजने, दुर्गेश परिहार,पवन अरझरे, गंगाभारती दिनेश शर्मा,सरोज इंगला,संजय राठौड़,ज्योति एवतिकर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति थे। वही प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी ख्यालीराम सेजगाया सहित तरुपुत्र पर्यावरण मित्र मंडल ग्राम ढसगांव द्वारा ग्राम पंचायत हिरापुर की शासकीय स्कूल में वृक्षारोपण किया गया साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोहन यादव गांव के सरपंच कमलेश गुर्जर,भाजपा नेता पदम जी बिर्ला सहित तरूपुत्र पर्यावरण मित्रमंडल के सदस्य व ग्रामीणजन उपस्थिति थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in