Skip to main content

Aaj Tak24x7

देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाया जा रहा है स्वच्छता पखवाड़ा

*बिस्टान;–*

*देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाया जा रहा है स्वच्छता पखवाड़*

*विपक्ष के पार्षदो ने कहा फ़ोटो खिंचवाने के नाम पर दिखावा है*

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद बिस्टान में 17 सितंबर से 2 अक्टूम्बर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया ओर सफाई मित्रो को सुरक्षा उपकरण वितरित किये गये। स्वच्छता के नाम पर चलाये गये पखवाड़े में विपक्ष के पार्षदों ने जोरदार आक्रोश जताते हुये इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए कहा कि जहाँ गन्दगी है वहां श्रमदान कर सफाई नही की गई है। फ़ोटो खिंचवाने के लिये स्वच्छता का नाटक किया गया है। वार्ड पार्षद राजू प्रजापत,ओर रुपेश राठौड़ ने कहा कि वास्तविक में मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता का संदेश देना है तो ईमानदारी से सफाई करें दिखावा नही। नगर परिषद अध्यक्ष डेमसिह नार्वे ने कहा की जहाँ गन्दगी है वहां सफाई की गई है। इंद्रावती नदी पर सफाई के बाद स्वास्थ्य केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के नारो के साथ मरीजों को फल वितरित कर नगर परिषद के नवीन भवन के मैदान पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुगन कौर जाधव, मनोरमा दीक्षित,मंडल अध्यक्ष बंटी राठौर,नगर परिषद अध्यक्ष डेमसीह नॉर्वे,सभापति प्रहलाद सिंह वास्कले,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश राठौर सहित पार्षद गण उपस्थित थे।

*बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in