आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग की सेवा पर्व प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, चहुंओर योजनाओं की जानकारी से भरपूर*
*विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के तहत आमजन ने दिए अपने सुझाव, आगंतुकों को खूब मिली योजनाओं की जानकारी।*
*02 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पर्व प्रदर्शनी में विकसित होते प्रदेश की झलक देख सकेंगे लोग*
*औरैया 17 सितम्बर, 2025/* मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ सदर विधायका श्रीमती गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 सर्वेश कठेरिया, भाजपा जिला प्रभारी आनंद कुमार सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व, न्यू इंडिया @2047 की परिकल्पना तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों को भव्य चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
प्रदर्शनी के शुभारम्भ के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं आमजन ने प्रधानमंत्री के जीवनवृत्त और सरकार की उपलब्धियों को दर्शाते चित्रों का अवलोकन कर गहरी रुचि दिखाई। युवाओं में न्यू इंडिया @2047 के विजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मा0 प्रधानमंत्री के विजन और सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुँचाने के लिए इसे सराहनीय पहल बताया। प्रदर्शनी प्रतिदिन आमजन के लिए खुली रहेगी, जहाँ नागरिक विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विशेष प्रदर्शनी ने जनपदवासियों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया है। यह प्रदर्शनी आज 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 02 अक्टूबर तक चल रही है, जिसका उद्देश्य आमजन नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक पोस्टरों के माध्यम से दी जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि इस विशेष प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी, युवा, किसान, महिलाएं सभी आकर योजनाओं की जानकारी ले सकते है एवं विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट हेतु अपने सुझाव भी दे सकते है। प्रदर्शनी में प्रत्येक कॉर्नर पर योजनाओं की भरपूर जानकारी दी गई है। यहां आकर लोग विकसित बनने की ओर अग्रसर भारत की जीवंत तस्वीर देख सकेंगे और निश्चित ही एक मजबूत प्रेरणा लेकर लौटेंगे। प्रदर्शनी में स्थापित सेल्फी प्वाइंट ने विशेष रूप से युवाओं को खूब लुभाया। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, किसान और विद्यार्थी इस सेल्फी प्वाइंट पर अपनी तस्वीरें लेकर जागरूकता अभियान का संदेश सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी आने वाले दिनों में भी जनहितकारी रूप में युवाओं, किसानों, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनी रहेगी।
सदर विधायका श्रीमती गुड़िया कठेरिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात अपने अनुरोध साझा करते हुए आगंतुक सुझाव पुस्तिका में अति उत्तम अंकित किया साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 सर्वेश कठेरिया ने सर्वोत्तम टिप्पणी अंकित की इसी कड़ी में भाजपा जनपद प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने लिखा कि गांव की पगडंडी से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय मंच तक शानदार सफर का जीवन चित्रण है। प्रदर्शनी में आने वाले व्यक्ति को प्ररेणा मिलेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, जिला सूचना अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी, भाजपा जिला मंत्री विशाल शुक्ला, भाजपा नेता नितिन अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी व आमजन आदि उपस्थित रहे।



