Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्त दान करते हुए

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्त दान करते हु।

 

माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जनपद अमरोहा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार शर्मा विधान सभा संयोजक विधान सभा हसनपुर, दुष्यंत देवल आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी जी ने रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य स्थापना काल से ही देश हित के साथ गांव गरीब एवं किसान हित के लिए काम करना रहा है। सरकार की नीतियों प्रयासों के चलते आज विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है।

इस अवसर पर तिलक राज चौहान, कैलाश त्यागी, अभिनव कौशिक, ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर, शारदा सिंह, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रांत महामंत्री महिपाल शर्मा, हेमराज सैनी, कल्याण सिंह सैनी, सतेंद्र सिंह भोला, हिमांशु त्यागी, धर्मपाल सिंह चौहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।… सवाददाता…..मुशीर खान. ब्यूरो चीफ. अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in