विकास भवन के सभागार मे जिला स्काउट कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुईं

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया — सभागार मे आयोजित बैठक का शुभारम्भ जिला मुख्यायुक्त/मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति मे सर्वप्रथम प्रार्थना के साथ हुआ उसके उपरांत समस्त पदाधिकारियों का परिचय होने के बाद मीटिंग के मुख्य बिन्दुओ पर बिचार विमर्श किया गया प्रदेश मुख्यालय के दिशा निर्देश पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा की देखरेख मे स्काउट गतिविधियों पर जोर देते हुये होने बाले दल पंजीकरण,जिला कार्यकारिणी की रिक्त पद व आगामी होने बाले स्काउट कोर्स, जिला से प्रदेश तक स्काउट गाइड की प्रतियोगिताओ पर प्रकाश डाला गया जल्द से जल्द बिद्यालयों के पंजीकरण कराते हुये स्काउट गतिविधियों को कराया जाना सुनिश्चित करे बैठक मे आये हुए अतिथियो का माला पटका भेंट कर स्वागत स्काउट ताली के साथ किया गया जिला कार्यकारिणी की बैठक मे नदारत रहे पदाधिकारियों की निष्क्रियता को देखते हुये बैठक मे बिचार बिमर्श करने के बाद नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाए जिला संगठन आयुक्त के मानदेय पर बिचार किया गया स्काउट बच्चो के जीवन मे एक अनुशासन का कार्य करती है जिसे न केवल बर्दी धारण करना बल्कि अपने हुनर को देश विदेश तक पहुंचाने का कार्य स्काउट द्वारा किया जाता है बैठक में प्रमुख रूप से जिला आयुक्त स्काउट गाइड, जिला सचिव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त, जिला ट्रेनिंग काउंसलर,समस्त बिद्यालय के प्रधानाचार्य आदि सदस्य मौजूद रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in