पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह ने किया पुलिस लाईन्स जबलपुर का वार्षिक निरीक्षण*

*पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह ने किया पुलिस लाईन्स जबलपुर का वार्षिक निरीक्षण

 

आज दिनांक 19-9-2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 9 बजे पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से) द्वारा पुलिस लाईन्स जबलपुर स्थित परेड ग्राउंड पर परेड का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) की उपस्थिति मे किया गया।

 

वार्षिक निरीक्षण परेड पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी तथा समस्त राजपत्रित अधिकारी जिला जबलपुर तथा समस्त थाना प्रभारी शहर/देहात एवं रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य सहित थानो से लगे 200 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) ठीक 8-45 बजे एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से) ठीक 9 बजे परेड ग्राउड पहॅुचे जिन्हें रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी।

 

तत्पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से) द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) के साथ परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियो को पुरूस्कृत किया गया।

 

आप पुलिस लाईन कार्यालय पहुंचे जहॉ आपको क्वाटरगार्ड में क्वाटर गार्ड कमाण्डर सूबेदार मनीष नावेरिया एवं कर्मचारियों द्वारा सलामी दी गयी।

 

सलामी उपरांत आपके द्वारा पुलिस लाईन की स्टोर शाखा, आर्मोरी शाखा एवं वाहन शाखा, रोजनामचा कक्ष, आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाईन में संचालित की जा रही जन कल्याणकारी गतिविधियों के तहत चलाये जा रहे लर्निंग सैंटर, सी.पी.सी. कैन्टीन, बैडमिंटन हॉल, जिम के सम्बंध में जानकारी लेते हुये चर्चा की गयी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in