नवरात्रि/दुर्गा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस लाईन बस्ती शांति समिति गोष्ठी का आयोजन किया गया

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24 x7 न्यूज़ब्यूरो बस्ती

 

 

 

*नवरात्रि/दुर्गा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस लाईन बस्ती शांति समिति गोष्ठी का आयोजन किया गय-*

 

जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं पुलिस व राजस्व के अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस लाईन बस्ती में आज दिनांक 19.09.2025 को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित सभी पूजा समितियों और आयोजकों से अपील किया गया कि वे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। मुर्ति स्थापना हेतु पंडाल का निर्माण सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस तरह किया जाए कि यातायात बाधित न हो,प्रत्येक पंडाल पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी, अग्निशमन उपकरण और भीड़भाड़ की स्थिति में सुरक्षा के दृष्टिगत पंडालों में प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाने हेतु बताया गया।

सभी समितियों को निर्देश दिया गया कि वे सामाजिक सद्भाव बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों या विवादों से बचें। सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन सर्विलांस और सीसीटीवी निगरानी की जाएगी। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी। समितियों से अपील की गई कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें तथा अफवाह/भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त और समुदाय के साथ संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

लोक निर्माण विभाग (PWD), बिजली विभाग, नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। गोष्ठी में समस्त थानाध्यक्ष, संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा पूजा समिति के सदस्य और संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes