Skip to main content

Aaj Tak24x7

रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुये ट्रक चालक गिरफ्तार

*रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुये ट्रक चालक गिरफ्ता

*

*ट्रक चोरी की रेत सहित जप्त*

 

थाना मझौली अन्तर्गत चौकी इंद्राना में आज दिनांक 19-9-25 को मुख्बिर से सूचना मिली कि ग्राम सलहटी खमरिया की ओर से 6 चका ट्रक डम्फर में बिना रायल्टी के भरकर रेत विक्रय हेतु इंद्राना की ओर आ रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान सिलहटी तिराहा इंद्राना में दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये ट्रक को रोका पूछताछ पर चालक ने अपना नाम मोना लाल बर्मन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सिलहटी इंद्राना मझौली बताया, ट्रक में लोड रेत की रायल्टी के संबंध में पूछने पर नहीं होना बताते हुये वाहन मालिक अमरजीत सिंह राजपूत निवासी उखरी थाना कोतवाली के कहने पर रेत भरकर ले जाना बताया। आरोपी ट्रक चालक से बिना नम्बर का ट्रक मय रेत के जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा अवैध खनन एवं परिवहन भण्डारण अधिनियम की धारा 18(2) तथा धारा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

 

*उल्लेखनीय भूमिका-* ट्रक में अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुये आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने में चौकी प्रभारी इंद्राना उप निरीक्षक सत्यनारायण कुशवाहा, प्रधान आरक्षक सुनील तिवारी, सैनिक रघुनाथ रजक की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in