आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गनिर्देशन में थाना ओमती, लार्डगंज, कोतवाली, गोहलपुर , हनुमानताल, बेलबाग के संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च

*आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गनिर्देशन में थाना ओमती, लार्डगंज, कोतवाली, गोहलपुर , हनुमानताल, बेलबाग के संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार् *

 

आगामी दिनों आने वाले त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनांक 19-09-25 केा शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर से निकाला गया।

फ्लेैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया, रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी, थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य, थाना थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डेय, थाना प्रभारी हनुमानताल श्री धीरज राज हमराह बल के साथ मौजूद रहे ।

फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बडी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, बडा फुहारा, कमानिया, मछली मार्केट, चार खम्बा, बहोराबाग, रद्दी चौकी, भानतलैया, घमापुर चौक होते हुये दर्शन तिराहा, गुरंदी, भरतीपुर, बडी ओमती, घंटाघर होते हुये कन्ट्रोलरूम पहुॅचकर फ्लैग मार्च का समापन हुआ।

फ्लैॅग मार्च में उपरोक्त अधिकारियो सहित जिला बल एवं सशस्त्र बल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes