ग्राम कोठी में पुलिया मोड़ विवाद कलेक्टर के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी श्री मंडलोई ने किया अवलोकन, ग्रामीणों को समाधान का दिया आश्वास

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी के समीप बना रहे मोटका ओंकारेश्वर पहुंच मार्ग पर बना रही पुलिया को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश जानकारी अनुसार
ग्राम कोठी में हाईवे को जोड़ने वाली सड़क के एस-आकार वाले मोड़ को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर खंडवा को जनसुनवाई में दो बार शिकायत करने के बाद आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया।
कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार को ओंकारेश्वर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नरेन्द्र मंडलोई ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने मोड़ की वजह से आ रही दिक्कतों को विस्तार से बताया।
विवादित हिस्से का बनेगा नया डिज़ाइन
मंडलोई ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान ग्राम पंचायत और ग्रामीण जनों की सहमति से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा, “मैंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस विवादित हिस्से का नया डिज़ाइन तैयार किया जाए। ग्रामीणों की राय लेकर ही रूपरेखा बनाई जाएगी ताकि सभी संतुष्ट रहें।
मीडिया को जानकारी देने से इंकार
ग्रामीणों से मुलाकात के बाद जब मीडिया ने इंजीनियर मंडलोई से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि वे इस विषय पर टिप्पणी करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
“मैं इस संबंध में पूरी जानकारी कलेक्टर खंडवा को दे दूंगा। आप वहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।”



