बाघ द्वारा युवती को उठा ले जाने की फर्जी सूचना के 48 घंटे के भीतर*  *युवती की सकुशल बरामदगी/आरोपी की गिरफ्तारी

आज तक 24 X7 न्यूज टीवी चैनल से जिला सीतापुर से जिला संवाददाता अरविन्द कुमार

 

 

जनपद सीतापुर

बाघ द्वारा युवती को उठा ले जाने की फर्जी सूचना के 48 घंटे के भीतर*

 

*युवती की सकुशल बरामदगी/आरोपी की गिरफ्तार

दिनांक 20.09.25

पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय, श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में लूट/चोरी/नकबजनी/धोखाधड़ी/ठगी आदि जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मिश्रिख श्री आलोक प्रसाद के नेतृत्व में थाना मछरेहटा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 249/25 धारा 87/137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त सनी पुत्र दिनेश उर्फ तारा निवासी ग्राम रामलोटन बाजार थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर उम्र करीब 19 वर्ष को घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी UP34 AT 6634 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही अभियोग से सम्बन्धित अपहृता को घटना के 48 घण्टों के अन्दर सकुशल दिनांक 19.09.2025 को बरामद कर लिया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 18.09.2025 को श्रीमती प्रेमा पत्नी रामशरन निवासिनी ग्राम राठौरपुर थाना मछरहेटा जनपद सीतापुर ने सुचना दी कि उनकी पुत्री उनके साथ शौच हेतु गयी थी जिसे खेत से बाघ उठा ले गया है। इस सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीमें मीके पर पहुंची, आसपास के खेतों व अन्य सम्भावित स्थानो पर काम्बिंग की गयी तथा थर्मल ड्रोन कैमरे से तलाश की गयी, किन्तु कहीं कोई बाघ के पग चिन्ह या अन्य कोई अवशेष नहीं मिलें जिस कारण शंका होने पर थाना मछरेहटा पुलिस के द्वारा सूचनाकर्ता उपरोक्त से गहनता से पूछताछ की गयी तो जानकारी हुई कि दिनांक 17/18.09.25 की रात में सूचनाकर्ता की पुत्री को सनी पुत्र दिनेश उर्फ तारा निवासी ग्राम रामलोटन बाजार थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर कहीं बहला फुसला कर भगा ले गया है। प्रकरण के संबंध में तहरीर प्राप्त कर थाना मछरेहटा पर मु0अ0सं0 249/25 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया जिसका सफल अनावरण करते हुए घटना के 48 घण्टे के अन्दर अभियुक्त को मय घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी सहित गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी का चालान मा.न्यायालय किया जा रहा है। • पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 249/25 धारा 87/137(2) बीएनएस थाना मछरेहटा सीतापुर• अभियुक्त का नाम/पता- सनी पुत्र दिनेश उर्फ तारा निवासी रामलोटन बाजार थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर

 

 

 

 

 

• पुलिस टीम – थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता, उ0नि0 श्री इरशाद अहमद मय हमराह उ0नि0 श्री नासिर खान, का0 दशरथ कुमार, का0 विपिन कुमार, म0का0 रेनू ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in