
अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 रिपोर्ट
ग्वालियर दिनांक 20 सितम्बर 2025- नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत पाटनकर चौराहा पर, दुर्गादास राठौर चौक से खाटू श्याम मंदिर तक, लक्ष्मीगंज, सनराइज स्कूल के पास क्यू ब्लॉक शताब्दीपुरम, आर जे पुरम अभिनंदन वाटिका, बेटी बचाओ चौराहा के पास, लक्ष्मी नगर मुरारी गोदाम के पास, डोली बुआ का पुल, इंटक मैदान में हजीरा, 24 बीघा बहोड़ापुर चौराहा के पास, थाटीपुर सुरेश नगर चौराहा, अमर भारतीय स्कूल के पास, सरकारी मल्टी के पास सुरेश नगर, कुशवाहा मार्केट दीनदयाल नगर, दाने बाबा शताब्दीपुरम, ट्रांसपोर्ट नगर, रायरू गांव, नदी संतर, राजा की मंडी हजीरा, सुभाष नगर, मोहनपुर, रामनगर विक्की फैक्ट्री, निर्धन नगर सहित अनेक सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।
—



