*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 334 पाव देशी शराब जप्
*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 334 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि आज दिनांक 21-9-25 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक टेंडर 2 मांडवा मंे खंडरनुमा मकान में भारी मात्रा में शराब बेचने के लिये रखा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, टेंडर 2 मांडवा में खंडरनुमा मकान बी एल 5 में मुखबिर के बताये हुलिये का युवक 5 नग कार्टून एवं 1 थैला रखे मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम सुमित यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ब्लाक नम्बर बीएल 5 टेंडर 2 मांडवा बताया जो तलाशी लेने पर पांचों कार्टून एवं थेले में कुल 334 पाव देशी शराब कीमती लगभग 30 हजार रूपये के रखे मिला। उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर टेंडर 2 मांडवा निवासी रितिक छिपेल द्वारा शराब रखवाना जिसके एवज मे रितिक द्वारा 300 रूपये देना बताया, आरोपी दीपक यादव की निशादेही पर आरोपी रितिक छिपेल उम्र 20 वर्ष निवासी ब्रजमोहन नगर माडंवा टेंडर 2 को अभिरक्षा लेकर पूछताछ करने पर सुमित यादव के घर उक्त शराब लाकर रखवाना बताया। आरोपी सुमित यादव के कब्जे से 334 पाव देशी शराब जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
*उल्लेखनीय भूमिका* – आरोपियों को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक विजय पाठक, आरक्षक कैलाश पाल, दीपक की सराहनीय भूमिका रही।



