Skip to main content

Aaj Tak24x7

किसानो की पशुपालन से आय बढ़ाने और दूध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक गांव गांव घर-घर दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा

लोकेशन देवास
आज तक 24 ×7
संवाददाता गणेश जायसवाल
9754278866
एंकर


इसको सफल बनाने हेतु देवास जिला उपसंचालक की उपस्थिति में देवास जिले के समस्त क्रियाशील व अक्रियाशील मैत्री कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता की बैठक उप संचालक डॉ. श्याम श्रीवास्तव, डॉ.प्रीति मकवाणा, डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ .महेंद्र प्रिय, डॉ. साधना वर्मा, डॉ.अदिति मालवीय,डॉ.चिरंजीवी, डॉ.धरमसिहं जगरिया, डॉ.रजनिकांता शर्मा, डॉ.अभिषेक श्रीवास्तव,पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी हुकुमचंद गुनावत जी, एवं पवन तिवारी जी की उपस्थिति में समस्त मैत्री गोसेवको को प्रशिक्षण दिया गया ,गो सेवक मैत्री क्रत्रिम गर्भाधान संघ प्रदेश प्रचार मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह झाला भुतिया खुर्द ने समस्त मैत्री कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता और गौ सेवक साथियों को उक्त प्रोग्राम में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में समय पर पुरी इमानदारी के साथ काम समय पर करने का आग्रह किया,
इस अवसर पर संघ प्रचार मंत्री श्री झाला, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिसिंह बैरावत, उज्जैन सम्भाग मिडिया प्रभारी गणेश जायसवाल, जिला अध्यक्ष नरबत वाडिया, सोनकच्छ ब्लॉक अध्यक्ष हिंदू सिंह सोलंकी व साथियों के द्वारा उप संचालक महोदय डॉ. श्याम श्रीवास्तव को संगठन की विभिन्न और महत्वपूर्ण मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया, मुख्य रूप से उपसंचालक को बताया गया कि उक्त सभी क्रियाशिल गो सेवको मेत्रीयो का बीमा किया जाए ताकि पशुपालन विभाग का कार्य करते समय अगर किसी गो सेवक मैत्री क्रत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता की कार्य करते समय दुर्घटना में मृत्यु होती है तो उसे उसकी भरपाई की जा सके तथा उसके परिवार का भरण पोषण हो सके,
तथा 2014 से पहले कृत्रिम गर्भाधान का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी क्रत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता को मैत्री में संविलयन किया जाए या उन्हें मैत्री का प्रशिक्षण दिया जाऐ इस अवसर पर पूरे देवास जिले से लगभग 250 गौ सेवक मेत्रीयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in