बिस्टान;–बिस्टान नगर परिषद में नपा की महिला कर्मचारी ने पार्षद के खिलाफ दर्ज करवाई रिपोर्ट;-

नगर परिषद बिस्टान इन चार सालों में नगरवासीयो से लगाकर पार्षद तक की समस्याओं का निराकरण नही कर पाई है जिसके चलते आये दिन नगर परिषद सुर्खियों में बनी रहती है। एक मामला शांत नहीं होता है कि दूसरा खड़ा हो जाता है जो थाने पर पहुँचने के बाद थमता है। ऐसा ही एक ओर मामला बीते शुक्रवार की शाम को हुआ है। नगर परिषद में पदस्थ संविदा कर्मचारी भूरी चारण ओर वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद राजेश प्रजापत के बिच अनियमितताओ को लेकर तीखी बहस हो गई जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो गया। उसके बाद मामला थाने तक पहुँच गया और कांग्रेस के पार्षद राजेश प्रजापत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई। घटना को लेकर नपा कर्मचारी भूरी चारण ने रविवार की दोपहर को अपने सैकड़ों नगर वासियों के साथ मिलकर पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई। नपा कर्मचारी ने रिपोर्ट में बताया कि पार्षद प्रजापत मेरे पास आये ओर बोले कि तुझे तनख्वाह कम्प्यूटर आपरेटर की मिल रही है तुम कल से आवक जावक का काम नही करेंगी। इस पर मेरे द्वारा कहा गया कि सी एम ओ साहब मुझे आपरेटर का कार्य देंगे तो में वहाँ काम करुंगी। मेरे द्वारा यहाँ अन्य कर्मचारी भी काम कर रहे है आप उनको बोलो इस पर पार्षद ने कहा कि तू हमारे टुकडो पर पल रही है जैसे अपशब्दो का उपयोग किया गया। भूरी ने बताया कि घटना की जानकारी मेरे पति नारायण को मिलने के बाद रविवार को पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। मामले को लेकर टी आईं जितेंद्र बघेल ने कहा कि नपा में कार्यरत कर्मचारी भूरी पति नारायण द्वारा पार्षद राजेश प्रजापत के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा ओर अभद्रता पूर्ण व्यवहार को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है मामले की विवेचना की जा रही है। इधर मामले को लेकर दोपहर बाद कांग्रेस के पार्षद गण एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर नपा कर्म चारी भूरी चारण के खिलाफ आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है। पार्षद राजु प्रजापत ने कहा कि भूरी पति नारायण ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए भविष्य में देख लूंगी ओर बदनाम करने की धमकी दी है। उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाये। पुलिस द्वारा पार्षद व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आवेदन ले लिया गया है।
बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट;-*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in