लोकेशन देवास
आज तक 24×7
संवाददातागणेश जायसवाल
9754278866

अभियान के तहत नगर परिषद सोनकच्छ द्वारा स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सामूहिक भागीदारी से सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाकी जा रही है। इसी के साथ महिला सशक्तिकरण सहित अन्य गतिविधियां भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही हैं। सेवा पखवाड़ा अभियान 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक निरंतर चलेगा। अभियान के तहत जिले की स्कूलों में साफ-सफाई का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई जा रही है। स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को जल संरक्षण, पेड़ पौधों के संरक्षण, जल संवर्धन सहित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी जा रही हैं।
