छात्राओं को मिशन शक्ति, साइबर क्राइम व डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरू

अमरोहा। दिनांक 24 सितंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी हसनपुर एवं थाना अध्यक्ष सैदनगली ने दयानंद इंटर कॉलेज, सैदनगली में छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव, डिजिटल अरेस्टिंग, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा आत्मरक्षा के महत्व की जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी युग में जागरूकता ही सुरक्षा की पहली ढाल है। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में 1090, 112 तथा 1930 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और नई जानकारियाँ प्राप्त कीं।
ब्यूरो चीफ जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश



