Skip to main content

Aaj Tak24x7

पी.सी.पी.एन.डी.टी.एक्ट पर आयोजित हुई उन्मुखीकरण कार्यशाला

आज तक 24 x7मनीष शर्मा की रिपोर्ट। पी.सी.पी.एन.डी.टी.एक्ट पर आयोजित हुई उन्मुखीकरण कार्यशाल*

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तारतम्य में पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के प्रावधानों पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन एमपीटी होटल लेक व्यू में किया गया । जिसमें जिले के सभी सोनोग्राफी सेंटर के चिकित्सक शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग जिला भोपाल की ओर से आयोजित कार्यशाला को मुख्य अतिथि भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय ने संबोधित किया । इस अवसर पर पार्षद ब्रजला सचान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा जिला अभियोजन अधिकारी श्री राजेंद्र उपाध्याय ,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनूप हजेला, डॉ शैलेश लुणावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक्ट के अनुपालन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि चिकित्सकों के चिकित्सा दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक दायित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय लिंग चयन निषेध पर जागरूकता करना भी है । चिकित्सा सेवा समाज का एक प्रतिष्ठित पेशा है और चिकित्सकों की बातों का प्रभाव लोगों पर सीधा पड़ता है। इसलिए बेटा बेटी एक समान के संदेश को देना चिकित्सकों का नैतिक दायित्व है । बेटा हो या बेटी, दोनों का पालन, पोषण, आहार और शिक्षा समान रूप से होनी चाहिए ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में में पी सी पी एन डी टी एक्ट के प्रावधानों और एक्ट उल्लंघन के वैधानिक पहलुओं की जानकारी दी गई। सोनोग्राफी केंद्र संचालकों को रिकॉर्ड कीपिंग, दस्तावेजों की प्रविष्टि, रिपोर्टिंग इत्यादि पर विस्तारपूर्वक बताया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in