ग्राम पंचायत मल्देवा में ट्रांसफार्मर 15 दिनों से खराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्राम पंचायत मल्देवा में ट्रांसफार्मर 15 दिनों से खराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्श

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

दुद्धी सोनभद्र। ग्राम पंचायत मल्देवा के ग्रामीणों ने बुधवार को विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया, और फिर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की अनदेखी के कारण वार्ड संख्या-4, बस्ती में स्थित ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा है, लेकिन अभी ट्रांसफार्मर नही बदला गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में 1912 पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने बिना ट्रांसफार्मर बदले ही पोर्टल पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त दिखाकर शिकायत बंद कर दी। इससे गांववासी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और उनकी खेती भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वार्ड संख्या-1 बस्ती का ट्रांसफार्मर भी पिछले 15 दिनों से खराब था, जिसे 22 सितंबर को बदला गया। लेकिन उसी दिन, रात में नया लगा ट्रांसफार्मर जल गया, जिसकी शिकायत पोर्टल पर दर्ज है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उनकी समस्याओं को सुनने तक को तैयार नहीं हैं और फोन भी रिसीव नहीं करते। वे केवल खानापूर्ति करते हुए पोर्टल पर फर्जी रिपोर्ट डाल देते हैं। इससे न केवल ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व अपना दल (एस) विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम संबोधित शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा।प्रार्थना पत्र पर ग्राम प्रधान सीता जायसवाल, अपना दल (एस) विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, जय प्रताप सिंह, उमेश कुमार, भागीरथी, नंदलाल, राकेश कुमार और अनूप कुमार के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि दोनों खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जाए और जिम्मेदार विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र दोनों खराब ट्रांसफार्मरों नहीं बदला गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों और उच्च अधिकारियों की होगी ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in