*महिला सशक्त होगी तो देश सशक्त होगा।* – कलेक्टर रुचिका चौहान। अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 रिपोर्ट ग्वालियर
*कैट महिला विंग की स्वदेशी एग्जीवीशन का कलेक्टर ने किया समाप*।
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर द्वारा आयोजित स्वदेशी एग्जीवीशन का समापन करते हुये कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की क्षमता को पहचान कर यदि हम उन्हें सहयोग करे तो वह दिन रात पूरी लगन और निष्ठा के साथ काम करके सफलता हांसिल करती हैं। हम महिला उद्यमियों को इस प्रकार आगे बढायें कि वे अपना स्केल डबलप करे और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर सके। यदि महिला सशक्त होगी तो राष्ट्र शसक्त होगा ।
कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान ने कहा कि कैट महिलाओं को ऐसे अवसर उपलब्ध करा रहा है जिसके माध्यम से उन्हें एक बाजार मिल रहा है और वे समाज में अपना बेहतर स्थान बना रही है। स्वदेशी एग्जीवीशन सही मायने में वर्तमान की आवश्यक्ता है और प्रधान मंत्री के लोकल फोर वोकल को पूरा करता हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कृपालसिंह जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय महामंत्री मुकेश जैन, संयुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने दो दिवसीय स्वदेशी एग्जीवीशन की जानकारी अतिथियों को प्रदान की।
समापन समारोह में स्वागत भाषण सीए निधि अग्रवाल ने दिया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक रीना गांधी, निरूपमा मालपानी, अध्यक्ष गारिमा वैश्य, सचिव सीए शुभांगी चतुर्वेदी, सोमा जैन, बबिता डाबर, लेखिता सिंघल, रेणू गोयल, कविता जैन, माणिक मेडम, ज्येाति गोल,े प्रियादास, श्रृष्टि गर्ग, आकाश जैन, जे.सी. गोयल, धनराज सेवानी, कमल अग्रवाल, डॉ.सौरभ खण्डेलवाल, प्रशांत आलोरिया, विकास हरलालका, होटल सायाजी सेन्ट्रलपार्क के महाप्रबन्धक विवेक ़ित्रपाठी, ललित गांधी, उदित चतुर्वेदी, राजेश जैन, हरिओम चौरसिया, अजय चौपडा, विजय आनन्द, जयहिन्द सिंह परिहार आदि ने किया। अतिथियों ने सभी स्पॉन्सर एवं स्टॉन धारकों को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।



