Skip to main content

Aaj Tak24x7

महिला सशक्तीकरण एवं स्वाबलंवन हेतु शासन द्वारा संचालित आयोजनों के प्रसार- प्रचार हेतु 14 मिशन शक्ति प्रचार वाहनों को किया रवाना*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*महिला सशक्तीकरण एवं स्वाबलंवन हेतु शासन द्वारा संचालित आयोजनों के प्रसार- प्रचार हेतु 14 मिशन शक्ति प्रचार वाहनों को किया रवाना

*औरैया 26 सितम्बर 2025-* मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत शासन की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तीकरण एवं स्वाबलंवन हेतु शासन द्वारा संचालित आयोजनों के प्रसार- प्रचार हेतु 14 मिशन शक्ति प्रचार वाहनों को जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट प्रांगण से विभिन्न क्षेत्रों हेतु रवाना किया। इन प्रचर वाहनों द्वारा जनपद स्तरीय संकेतों यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म मृत्यु दर, लिंगानुपात स्कूल ड्रापआउट छात्रों, बाल विवाह, लैगिंक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षारता दर तथा महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे उनके लाभ/दुष्परिणाम/प्रभाव को ध्वनि के माध्यम से आमजन तक पहुचाया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी का क्षेत्रवार रूटचार्ट प्रति दिन के हिसाब से बनाया जाये और निगरानी रखी जाये कि प्रचार वाहनों द्वारा निर्धारित रूटचार्ट पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in