Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत सरोजनी नायडू महाविद्यालय में साढ़े चार हजार से अधिक छात्राओं की हुई सेहत की जांच

I आज तक 24 x7भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत सरोजनी नायडू महाविद्यालय में साढ़े चार हजार से अधिक छात्राओं की हुई सेहत की जां*

*खुल के पूछो कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किया छात्राओं का शंका समाधान*

भोपाल: 25 सितंबर 2025

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत 25 सितम्बर को सरोजनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें 4518 छात्राओं की सेहत की जांच के साथ साथ विषय विशेषज्ञों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली की तकनीक भी सिखाई गईं। शिविर में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, माननीय राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, माननीय विधायक श्री भगवानदास सबनानी , माननीय महापौर श्रीमती मालती राय, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ सलोनी सिडाना सहित स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की जो परिकल्पना की है। उसमें किशोरी बालिकाओं एवं युवाओं का स्वास्थ्य बेहद महत्वपूर्ण है। हीमोग्लोबिन की जांच, पोषण आहार , नियमित व्यायाम और तनाव मुक्त रहकर हम जीवन के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। श्री शुक्ल ने अपील करते हुए कहा कि अभियान के तहत नजदीकी स्वास्थ्य संस्था शासकीय स्वास्थ्य संस्था में जाकर अपने स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं। जांच, परामर्श, उपचार शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निशुल्क उपलब्ध है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को छुपाने से वे और बढ़ भी सकती हैं। इसलिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में अथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता से बेझिझक होकर अपनी समस्या पर बात करके उसका समाधान लिया जाना चाहिए।

शिविर में हिमोग्लोबिन,उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल स्क्रीनिंग, क्षय रोग जांच, नेत्र रोग जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जागरूकता गतिविधियो के तहत खुल के पूछो कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पोषण , मासिक धर्म स्वच्छता, त्वचा एवं सौंदर्य समस्याओं जैसे विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल की। शारीरिक गतिविधियों को बढावा देने के लिये स्वास्थ्य संबंधी खेल, जुम्बा सत्र (थोडी सेहत, थोडी मस्ती) भी आयोजित किये गए। छात्राओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान भी किया गया।शिविर में आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ आईडी और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

25 सितंबर को आयोजित शिविर में छात्राओं के हिमोग्लोबिन,उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ऊंचाई और वजन की जांच की गई। शिविर में 439 आभा और आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 459 का दंत परीक्षण, 152 को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल परामर्श, 381 को आयुष और पोषण सेवाएं, 120 की सिकल सेल टेस्टिंग की गई। शिविर में 20 यूनिट ब्लड डोनेशन भी किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in