Skip to main content

Aaj Tak24x7

सुअरमार बम एवं चाकू रखे खड़ा आरोपी युवक गिरफ्तार,*  *2 सुअरमार बम 1 चाकू जप्त

*सुअरमार बम एवं चाकू रखे खड़ा आरोपी युवक गिरफ्तार,*

*2 सुअरमार बम 1 चाकू जप्

*

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 2 सुअरमार बम एवं 1 चाकू सहित पकडा गया है।

 

थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि आज दिनांक 26-9-25 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का हरे रंग की फुलबह की शर्ट एवं जींस पेंट पहने अपने पास सुअरमार बम एवं चाकू खोसे घटना करने के इरादे से शिलाकंुज पहाड़ी में बरगद के पेड़ के नीचे खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक प्लास्टिक की पन्नी लिये दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने लगा जिसकी भागते समय कटीली झाड़ियों में फसकर शर्ट फट गयी एवं पत्थरों में गिरने पड़ने से छिल जाने से मामूली चोटें आईं, जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम प्रशांत सिंह उर्फ निक्की ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी रामपुर छापर गोरखपुर बताया जो तलाशी लेने पर प्लास्टिक की पन्नी में 2 नग सुअर मार बम तथा एक बटनदार चाकू खोसे मिला। आरोपी प्रशांत उर्फ निक्की ठाकुर के कब्जे से 2 नग सुअर मार बम एवं चाकू जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, घर में घुसकर मारपीट, तोडफोड, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 9 अपराध पंजीबद्ध है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को विस्फोटक पदार्थ एवं अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक राकेश चौरसिया, आरक्षक नरेश भलावी, अनिरूद्ध की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in