Skip to main content

Aaj Tak24x7

यातायात को सुगम बनाने कराई पेज रिपेयरिंग

ग्वालियर दिनांक 27 सितम्बर 2025- नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज गिरवाई जीएम गार्डन के सामने, ब्ल्यू लोटस कॉलोनी, पटेल धर्मशाला वाली गली, कोतवाली संतर, प्रगति विहार, शब्द प्रताप आश्रम,नदी गेट, कुशवाहा मार्केट दीनदयाल नगर, वायु नगर पार्क के पास, पुरानी छावनी सरदारों का पूरा, होली चाइल्ड स्कूलआदित्यपुरम, मुरारी गोदाम नारायण विहार, जनकगंज निरंकारी बेकरी, आनंद नगर सी ब्लॉक बहोड़ापुर के पास, पंचशील मंदिर दर्पण कॉलोनी, जागृति नगर, भारत पेट्रोल पंप रेलवे स्टेशन के पास, चेतकपुरी पानी टंकी के पास, 24 बीघा पानी टंकी के पास, हॉस्पिटल वाली रोड बालाजी मेडिकल सहित अन्य सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7