Skip to main content

Aaj Tak24x7

शराब दुकान में आग लगाकर दो लोगों को जिंदा जलाने के आरोप में पांच लोगों को उम्रकैद की सजा

लोकेशन बालाघाट

एंकर -बालाघाट जिले के लांजी थाना अंतर्गत ग्राम टेमनी में नौ साल पहले वहां की अंग्रेजी शराब दुकान में आग लगाकर मैनेजर और सेल्समैन को जिंदा जला कर मार डालने के आरोप में जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रधान सत्र न्यायाधीश की अदालत ने पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही 43 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है.

वॉयसोवर – जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि यह घटना ग्राम टेमनी में 5 जून 2016 को घटित हुई थी । जहां किशन लाल राठौर की बेटी की शादी में महाराष्ट्र से बारात आई थी और संजय राठौर शराब लेने शराब की दुकान गया था । जहां शराब की कीमत को लेकर उसका सेल्समैन से विवाद हो गया था. और बाद में संजय राठौर लगभग 100 से 150 लोगों की भीड़ लेकर शराब दुकान पहुंचा और शराब दुकान के सेल्समैन रामविलास यादव और मैनेजर अमरेंद्र सिंह को शराब दुकान में बंद कर दिया और मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी जिसमें दोनों कर्मचारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई. घटना पर लांजी पुलिस ने 25 नामजद आरोपियो सहित 100 से अधिक आरोपियों पर मामला पंजीबद किया था हालांकि पूरे प्रकरण में पुलिस ने 30 लोगों को ही आरोपी बनाया था जिसमें सुनवाई के दौरान दो आरोपियों की मौत हो गई जबकि 23 आरोपियों को साक्ष के अभाव में बरी कर दिया गया इसके बाद माननीय न्यायालय ने प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर पांच आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 43 हजार रु अर्थदंड की सजा से दंडित किया!

बाइट -कपिल डेहरिया (जिला अभियोजन अधिकारी) अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in