श्रीसतीश कुमार जी चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर रेलवे बोर्ड से सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा महानगर ने सौजन्य भेंट की।

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो रिपोर्ट


ग्वालियर मे रेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए चेयरमैन जी से विस्तृत चर्चा की सिंधिया स्टेट रेलवे मुख्यालय वर्तमान में रेलवे नेरौगेज हेरिटेज म्यूजियम का विस्तार पर्यटन स्थल की तरह किया जाए।
सिंधिया हेरिटेज नैरोगेज म्यूजियम का निर्माण 1885 वर्ष मे किया गया
हेरिटेज नैरोगेज के स्टेट टाइम के कोच इंजन एवं नेरौगेज ट्रेन के सभी उपकरण को सिंधिया स्टेट म्यूजियम कैंपस में रखकर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए जिस प्रकार नागपुर में नेरौगेज हेरिटेज म्यूजियम का निर्माण किया उसी प्रकार ग्वालियर में सिंधिया स्टेट म्यूजियम का विस्तार किया जाए
म्यूजियम बिल्डिंग जो की एक हेरिटेज बिल्डिंग है उसका संधारण किया जाए
नेरौगेज गेज ट्रेन सिंधिया स्टेट की 140 साल पुरानी नेरौगेज ट्रेन को घोसीपुरा स्टेशन से मोती झील पुरानी छावनी होते हुए तो बामोर स्टेशन तक चलाया जाए रेलवे विभाग द्वारा जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
यह रेलवे की शिमला के बाद दूसरी नैरोगेज हेरिटेज ट्रेन होगी।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने की दिशा में ऐतिहासिक निर्माण चल रहा हे परंतु प्लेटफार्म नंबर एक पर झांसी एंड मे बनाए गए जीने (स्टेयर) की चौड़ाई बहुत कम हे जीने की चौड़ाई बढ़ाई जाए प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट का प्रोविजन भी किया जाए आगरा एंड की ओर।
इसके साथ 16 सूत्रीय ग्वालियर में रेल सुविधाओं की मांग की जिसमें ग्वालियर से भोपाल इंटरसिटी प्रारंभ की जाए जो ग्वालियर से सुबह 5 बजे चले और भोपाल से शाम को 6 बजे चले
इसी प्रकार ग्वालियर से पास होने वाली पुणे एक्सप्रेस, निजामुद्दीन मानिकपुर संपर्क क्रांति, दुर्गा संपर्क क्रांति, यशवंतपुर संपर्क क्रांति, चंडीगढ़ संपर्क क्रांति, का स्टॉपेज ग्वालियर में किया जाए।
ग्वालियर से इटावा रूट पर कोलकाता, गुवाहटी की ओर नई ट्रेन चलाई जाए, झांसी इटावा एक्सप्रेस को अयोध्या तक किया जाए तथा उसमें एक रेक और दिया जाए
आगरा नई दिल्ली इंटरसिटी को ग्वालियर तक बढ़ाया जाए।
इस बारे में माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी रेल मंत्री जी को भी ग्वालियर में ज्ञापन दिया और उन्होंने अति शीघ्र हेरिटेज ट्रेन चलाने एवं म्यूजियम का विस्तार करने को कहा
संचार मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in