Skip to main content

Aaj Tak24x7

बालाघाट जिले के पहले राहवीर बने डॉ. अंकित असाटी

लोकेशन बालाघाट

भोपाल में आयोजित समारोह में इनामी राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

एंकर – बालाघाट जिले के मोहगाँव-मलाजखंड निवासी डॉ. अंकित असाटी को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की जान बचाने पर राहवीर योजना के अंतर्गत भोपाल में सम्मानित किया गया है। उन्हें 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस अवसर पर परिवहन सचिव मनीष सिंह, परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा और एस.आई.ओ. एनआईसी श्री कमलेश जोशी भी उपस्थित थे।

वॉयसोवर – डॉ. असाटी ने 13 अगस्त 2025 को मलाजखंड में एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक अक्षय टेकाम को समय पर सहायता प्रदान कर उनकी जान बचाई थी। उन्होंने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट और फिर गोंदिया के सहयोग अस्पताल रेफर किया गया। डॉ. असाटी की इस पहल ने न केवल अक्षय की जान बचाई, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे एक सामान्य व्यक्ति मानवता की सेवा में आगे आ सकता है। सम्मान मिलने के बाद डॉ. असाटी ने सभी से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को अकेला न छोड़ें और समय पर सहायता प्रदान करें, जिससे हम सब मिलकर सच्चे ‘राहवीर’ बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हर कोई इस तरह की पहल करेगा, तो हम समाज में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं और अधिक लोगों की जान बचा सकते हैं। डॉ. असाटी का यह कार्य न केवल बालाघाट जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।

बाइट -डॉक्टर अंकित असाटी

बाइट – अक्षय टेकाम (घायल युवक)
अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7