कटंगी।कटंगी नगर में शारदेय नवरात्रि के नवमी के दिन ज्वारों का विसर्जन हुआ। इस दौरान नगर में वार्ड नंबर एक वार्ड नंबर 2 वार्ड नंबर 3 वार्ड नंबर 13 वार्ड नंबर 14 की समितियों ने जवारे निकाले गए छोटी-छोटी बच्चियों ने भी जवारे सिर पर रखे और माता को प्रसन्न करते हुए कटंगी नगर के तालाब में इनका विसर्जन किया। नगर में कई सालों से जवारा स्थापना और उनके विसर्जन की परंपरा चली जा रही है जिसमें कटंगी और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में माता के भक्ति शामिल होते हैं और ज्वारों के दर्शन कर माता का आशीर्वाद लेते हैं यही नहीं ज्वारों में जो पड़ा होते हैं वह भी 9 दिन का उपवास करते हैं या परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है सोमवार को नगर में ज्वारों ने नगर भ्रमण किया और इसके बाद तालाब में उनका विसर्जन हुआ।प्रमिल जैन की रिपोर्ट



