समाज के प्रति समर्पण: जन सेवा कल्याण समिति का झुग्गी बस्ती में भंडारे का आयोजन

बैरसिया आजतक 24X7 न्यूज
जयप्रकाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बैरसिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर बैरसिया की झुग्गी बस्ती में जन सेवा कल्याण समिति द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा झुग्गी बस्ती में निशुल्क कोचिंग भी चलाई जा रही है, जो क्षेत्र के बच्चों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।भंडारे में उपस्थित अतिथियों में समिति के अध्यक्ष नितेश धाकड़, द नेशनल पॉवर ग्रुप के संरक्षक डॉ.जयप्रकाश श्रीवास्तव, संरक्षक महेश यादव(चंदू भैया) वरिष्ठ समाजसेवी दीपक दुबे,पत्रकार आशीष शर्मा, पत्रकार रत्नेश नामदेव,संजू धाकड़ और केवल कंजर प्रमुख थे। इसके अलावा, पारदी समुदाय के पटेल सुरवीन पारदी और भारत सिंह कंजर भी उपस्थित रहे। इस भंडारे में बस्ती के सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। जन सेवा कल्याण समिति का यह प्रयास क्षेत्र में सामाजिक समरसता, सेवा,सदभाव को बढ़ावा देने वाला कार्य है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in