Skip to main content

Aaj Tak24x7

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ एस. के. श्रीवास्तव ने बताया कि दुग्ध उत्पादन दो गुना करने के उद्देश्‍य से राज्य शासन द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान कार्यक्रम का प्रथम चरण 02 से 09 अक्‍टूबर 2025 तक चलाया जायेगा।

लोकेशन देवास
आज तक 24 × 7

जिसमें पशुपालन विभाग के सभी कर्मचारियों एवं मैत्री गौसेवकों द्वारा 10 या 10 से अधिक दुधारू पशु वाले पशुपालकों को घर-घर जाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाये जाने से संबंधित जानकारियां एवं व्यवहारिक उन्नत तकनीकी से अवगत कराया जायेगा। साथ ही उन्नत पशु नस्ल, रखरखाव, स्वास्थ्य प्रबंधन, आहार प्रबंधन आदि विषयों पर जानकारी दी जायेगी। समस्त पशुपालकों से अनुरोध है कि वे विभागीय कर्मचारियों से सम्पर्क के दौरान आवश्‍यक समस्त जानकारी प्राप्त करें एवं अपना दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए उपयुक्त आवश्‍यक तकनीक अपनाये।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7