मालेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के महानवमी तिथि को कन्या पूजन के साथ भव्य भंडारे का अयोजन।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

विन्ढमगंज सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी अंर्तगत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मलिया नदी तट पर स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण में आयोजित मां दुर्गा पूजा सामारोह की उपल्क्षय में 1 अक्तूबर बुधवार को नवरात्रि की महानवमी तिथी को प्रातः से ही विद्धान पंडितों द्वारा मां दुर्गा स्वरूप की बड़ी श्रद्धा भाव से वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। आपको बता दें कि नवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिन से जीतने भी महिलाएं और कन्याओं में नवरात्री का निरंतर उपवास रखने वाली उपासकों का महानवमी तिथी को पूर्णाहुति हुई। जिसकी उपल्क्षता में दुर्गा पूजा समिति द्वारा कन्याओं का पूजन अर्चन विधी विधान से किया गया और भंडारे का महाप्रसाद कन्याओं को परोसा गया जिसे ग्रहण कर कन्याएं तृप्त हुईं। जिसके उपरांत ग्रामीण क्षेत्रों से उपस्थित भक्तों में भंडारे का महाप्रसाद वितरण किया गया।बताते चलें कि इस दुर्गा पूजा सामारोह को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों का अहम योगदान रहा। जो पद की गरिमामई भूमिका निभाने वाले, सरयू प्रसाद चंद्रवंशी अध्यक्ष, विनोद कुमार गुप्ता कोषाध्य, अनिल कुमार भारती उपाध्यक्ष , नंदलाल भारती उप कोषाध्यक,उपेंद्र गुप्ता सचिव, संरक्षक यादुनाथ प्रसाद यादव, निरंजन सोनी, और देवकुमार गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता व्यवस्थापक , हरदेव गुप्ता , एवम् सदस्य गणों ने अपनी भूमिकाओं को बखूबी निभाया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in