आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 01 अक्टूबर 2025/ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर “Older Persons Driving Local and Global Action: Our Aspirations, Our Well-Being. Our Right” थीम पर वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य और सम्मान विषय पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग औरैया की ओर से माधव सेवा आश्रम, अयाना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके घर के समीप ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डा० सर्वेश कठेरिया के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वृद्धजन समाज की धरोहर है उनके स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। आज के दिन आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर, इस दिशा में हमारा एक छोटा प्रयास है। हम सभी वृद्धजनों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते है। बृद्धजनों को फल पोटरी भी वितरित की गयी। उक्त स्वास्थ्य शिविर में 115 (महिला 61 व पुरुष-64) से अधिक वृद्धजनों का चिकित्सीय टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में वृद्धजनों का रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र जाँच, सामान्य स्वास्थ्य व अन्य आवश्यक जाँचें निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डा० कुशवीर सिंह, फिजीशियन, डा० मृत्युंजय, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा० मनोज कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, डा० सऊद अहमद नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा० जय प्रकाश निखद, फिजीशियन (एन०सी०डी०) व डा० शिवांगी तिवारी, क्लीनिक साइक्लॉजिस्ट आदि के द्वारा बृद्धजनों को व्यक्तिगत परामर्श व दवाईयों प्रदान की। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वृद्धजनों को स्वस्थ जीवन शैली, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के महत्व पर जानकारी दी, शिविर में पात्र वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने और उनके स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डा० बृजेश उप मु०चि०अ/नोडल अधिकारी, डा० राकेश सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० मनोज कुमार उप मु०चि०अ०, डा० देवेन्द्र सिंह कुशवाहा चिकित्सक एन०सी०डी०, डा० सरफराज आलम अंसारी व अन्य चिकित्सक कर्मी तथा जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।



