*गोसलपुर एवं कैंट पुलिस की कार्यवाही*
*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 17 वर्षिय विधि विदादित बालक सहित 1 आरोपी युवक गिरफ्तार
*
*708 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं स्कूटी जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन में थाना केण्ट तथा गोसलपुर की टीमों द्वारा एक 17 वर्षिय विधि विदादित बालक एवं 1 आरोपी को 708 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी गोसलपुर श्री राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि दिनांक 30-9-25 की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खजरी रोड़ तरफ से 2 मोटर सायकल में अधिक मात्रा में शराब बोरी में रखकर अवैध रूप से परिवहन कर बेचने हेतु गोसलपुर ला रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम खजरी रोड़ रेल्वे फाटक के आगे 2 मोटर सायकल में जिसमे एक मोटर सायकल में 2 युवक एवं 1 मोटर सायकल में 1 व्यक्ति आते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये घेराबंदी कर एक मोटर सायकल में बीच में एक बोरी एवं थैला रखे 2 लडकों को पकड़ा गया तथा दूसरी मोटर सायकल सवार कुछ समान लिये भाग गया। पकड़े गये मोटर सायकल सवार दोनों युवकों से नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम एवं उम्र 17 वर्षिय किशोर तथा दूसरे युवक ने अपना नाम सचिन ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भरदा गोसलपुर बताया तलाशी लेने पर बोरी के अंदर 4 कार्टून में 200 पाव देशी शराब तथा थैले में 148 पाव देशी शराब के रखे मिले, 17 वर्षिय विधि विवादित बालक एवं सचिन ठाकुर के कब्जे से बिना नम्बर की मोटर सायकल एवं 348 पाव देशी शराब जप्त करते हुये धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गई के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका- मोटर सायकल से अवैध शराब परिवहन करते हुये 17 वर्षिय बालक सहित आरोपी युवक को रंगे हाथ शराब के साथ पकडने में उप निरीक्षक मीनू मरकाम, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक राजीव, शुभम दत्त की सराहनीय भूमिका रही।
थाना प्रभारी केण्ट श्री पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि दिनांक 30-9-25 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि बिरमानी पेट्रोल तरफ से एक लाल रंग की बिना नम्बर की स्कूटी में 1 व्यक्ति 2 बोरियों में शराब लेकर आफिसर मेस तरफ जा रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार गेालछा बरात घर के पास दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति बिना नम्बर की लाल कलर की स्कूटी में 2 बोरी रखे दिखा जो पुलिस को देखकर गोलछा बारात घर के आगे मेन रोड़ पर स्कूटी छोड़कर भाग गया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक की दोनों बोरियों में 360 पाव देशी शराब कीमती लगभग 27 हजार रूपये की रखी मिली। बिना नम्बर की स्कूटी एवं 360 पाव देशी शराब जप्त करते हुये स्कूटी चालक की तलाश की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब जप्त करने में सहायक उप निरीक्षक शेषमणि कोल, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक योगेन्द्र गोठरिया, मुकेश मसराम की सराहनीय भूमिका रही।



