अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ग्वालियर
एक भी पुराने दुकानदार की दुकान नहीं छिनेगी, सिंधिया ने मेला व्यापारियों से कहा “मैं हूं न”
मेला व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री प्रद्युम्न सिंह को किया अधिकृत
ग्वालियर, १ अक्टूबर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया एवं संयुक्त अध्यक्ष व प्रवक्ता अनिल पुनियानी के नेतृत्व में आज रात्रि मेला व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंटकर उन्हें ज्ञापन पत्र देते हुए ग्वालियर मेला की दुकानों के किराए में की गई जबरदस्त वृद्धि को तत्काल वापस लेने, पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता के आधार पर पहले दुकान आवंटित करने एवं दुकानों की नीलामी या ओक्शन के प्रोसेस को रोकने का विनम्र आग्रह किया।
श्रीमंत सिंधिया ने मेला व्यापारियों की बात को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद आश्वस्त किया कि वे निश्चिंत रहें, एक भी पात्र मेला व्यापारी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। श्रीमंत सिंधिया ने मेला व्यापारियों से कहा “मैं हूं न।” श्रीमंत सिंधिया ने इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अपनी ओर से अधिकृत किया कि वे मेला व्यापारियों और प्राधिकरण, दोनों पक्षों से बात कर व्यापारियों द्वारा ज्ञापन में रखे गए प्रत्येक बिन्दु का ऐसा सर्वसम्मत समाधान निकालें कि मेला व्यापारियों को दुकान आवंटन से लेकर किराए, बिजली शुल्क, आधारभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था तक किसी भी मामले में भविष्य में असुविधा अथवा समस्या का सामना न करना पड़े। श्रीमंत सिंधिया ने मेला व्यापारियों की इस बात से सहमति जताई कि बड़े महाराज के समय से प्रतिवर्ष मेला में 26 जनवरी के बाद नियमित व पुराने दुकानदारों की दुकानें आरक्षित कर दी जाती थी, इस परंपरा में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।
मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया एवं संयुक्त अध्यक्ष व प्रवक्ता अनिल पुनियानी ने इस अवसर पर कृतज्ञता जताते हुए कहा कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ को सदैव से श्रीमंत महाराज साहब का आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं आत्मीय सहयोग प्राप्त होता रहा है, जिसके लिए हम आपके कृतज्ञ हैं। संकट की घड़ी में हम मेला व्यापारियों का सदैव आपकी ही ओर से मार्गदर्शन एवं आत्मीय सहयोग प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में वर्ष 2025_26 के मेला के लिए दुकानों, शोरूमों, चबूतरों के किराए में इस कदर वृद्धि कर दी गई है कि वर्षों से ग्वालियर मेला में दुकानें, शोरूम एवं झूले लगाते आ रहे दुकानदार अब गंभीरता से यह विचार करने लगे हैं कि ग्वालियर मेला में इस वर्ष दुकानें लगाएं अथवा नहीं । प्रतीत होता है कि मेला प्राधिकरण किसी न किसी बहाने से व्यापारियों को उत्पीड़ित करने पर आमादा है। मेला व्यापारी संघ ने श्रीमंत सिंधिया से आग्रह किया कि दुकानों के किराए में वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। मेला व्यापारी संघ को ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने पर कोई एतराज नहीं है क्योंकि मेला व्यापारी संघ ने ही आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन प्रोसेस की बात कही थी लेकिन हमारी मांग यह है कि नीलामी, ऑक्शन और ईटेंडरिंग के दायरे से मेला के पुराने एवं परंपरागत दुकानदारों को मुक्त रखा जाए। मेला व्यापारी संघ ने श्रीमंत से यह भी आग्रह किया कि सर्वप्रथम मेला के पुराने एवं परंपरागत दुकानदारों को बिना नीलामी के और विगत वर्ष के पंजीयन के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएं। दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन, दोनों प्रोसेस अपनाए जाएं। एक भी पुराने दुकानदार से दुकान न छीनी जाए। मेला व्यापारी संघ का यह भी कहना था कि यदि कोई शिकमी अथवा फर्जी दुकानदार है तो उस पर कार्यवाही का डंडा चलाया जाए, मेला व्यापारी संघ बीच में नहीं बोलेगा। प्रेषक महेन्द्र भदकारिया, अध्यक्ष,
श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ, ग्वालियरमेला व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री प्रद्युम्न सिंह को किया अधिकृत

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ, ग्वालियर