Skip to main content

Aaj Tak24x7

जमुना कॉलरी में जंगली भालू की सक्रियतानागरिकों को सतर्क रहने की अपील

अनूपपुर। स्टाफ कॉलोनी और स्टेडियम के पास जमुना कॉलरी रामसजीवन गुप्ता जी के यहां दिनांक 28 सितम्बर, 1 और 2 अक्टूबर की रात 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जंगली भालू द्वारा लगातार घरों में घुसपैठ की घटनाएँ हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, 28 सितम्बर को भालू ने एक घर का पिछला दरवाजा तोड़ा। 1 और 2 अक्टूबर की रातों में भालू ने घर में लगातार पांच बार प्रवेश किया और 2 अक्टूबर को घर के आसपास पांच बार देखा गया।

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक घरों से बाहर न निकलें। विशेष रूप से बच्चे, महिलाएं और युवा सतर्क रहें।

भालू दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग, थाना भालूमाड़ा या नगर पालिका को सूचित करने की सलाह दी गई है।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7