Skip to main content

Aaj Tak24x7

हरनाकछार: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में विभिन्न पहलुओं पर विचार मंथन की बैठक हुई संपन्न।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

विन्ढमगंज सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी अंर्तगत ग्राम पंचायत हरनाकछार पंचायत भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार दिवस के अवसर पर एक विषेष बैठक बुलाई गई, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर विचार मंथन की गई। बता दें कि ये बैठक ग्राम प्रधान रीना देवी के अध्यक्षता में की गई, जिसमें ग्राम पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों की उपस्थिति और ग्रामीण जनों बीच बैठक की गई। जिसमें मुख्यमंत्री आवास, प्रधान मंत्री आवास पर विचार मंथन किया गया। तथा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन,व विकलांग पेंशन के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। इस बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, सुनील कुमार भारती पंचायती राज विभाग,मंदीश यादव वार्ड सदस्य,धर्मनाथ वार्ड सदस्य, अनुराधा देवी वार्ड सदस्य, लालमुंनी यादव वार्ड सदस्य,कमोदा देवी वार्ड सदस्य, संपूर्णानंद गुप्ता, श्रवण कुमार चंद्रवंशी, रमेश गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7