आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
० महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, समाजसेवियों व सफाई कर्मियों का सम्मान व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया नगर पालिका परिषद, औरैया के तत्वाधान में पालिकाध्यक्ष मा.अनूप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आज दिनांक 2 अक्टूबर-2025 दिन गुरुवार को प्रातः 8 बजे नगर पालिका परिषद, औरैया में झंडारोहण किया गया, उसके उपरांत सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व शहीद पार्क, औरैया में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत माता, शहीद स्मारक व मुकुंदी लाल भारत वीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, उसके उपरांत नगर पालिका इंटर कॉलेज, औरैया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में गंगाराम बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ स्वच्छता अभियान से संबंधित अभिनय कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्वस्थ मनोरंजन के लिए तेरा जलवा जलवा कार्यक्रम की प्रस्तुति कर वाहवाई लूटी, आयोजन में एक प्रतिभाशाली बच्चे ने गांधी जी की वेशभूषा में गांधी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए उद्बोधन दिया, जिसकी लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। गोष्ठी के अंतर्गत गांधी जी के जीवन परिचय व उनके त्याग बलिदान के दृष्टिगत गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपति महात्मा गांधी व “जय जवान जय किसान” का नारा देने वाले प्रभावशाली राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” से विभूषित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समूचा देश धूमधाम से मना रहा है। महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य और अहिंसा पर आधारित था, अधिशासी अधिकारी राम असारे कमल ने कहा कि ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भारत की स्वतंत्रता संग्राम के लिए गांधीजी नेतृत्त्व में नमक सत्याग्रह, दांडी यात्रा व अंग्रेजों भारत छोड़ो आदि आंदोलनों के माध्यम से परिलक्षित हुआ था। पत्रकार दिलीप गुप्ता ने कहा कि गांधी जी ने शारीरिक स्वास्थ्य व राष्ट्र की प्रगति के लिए व्यक्तिगत व सार्वजनिक स्वच्छता पर विशेष जोर दिया था, आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि वर्ष-2014 में राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में स्वच्छ भारत अभियान को मान्यता प्रदान की गई थी जबकि 4 जून 1944 को सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर रेडियो से एक संदेश का प्रसारण करते हुए महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था, उसके उपरांत भारत सरकार ने इस उपाधि को मान्यता प्रदान की थी। कार्यक्रम को बाबरपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल पोरवाल, ब्रांड एंबेसडर पायल पोरवाल व नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा, सफाई निरीक्षक आशीष पांडे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका के कर्मचारियों का सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा पालिका द्वारा पूजा सक्सेना को स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया व ब्रांड एंबेसडर आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट को शॉल उड़ाकर, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन दिलीप गुप्ता व आनन्द गुप्ता एडवोकेट ने किया आयोजन में प्रमुख रूप से कस्बा बाबरपुर की पूर्व अध्यक्ष रानी पोरवाल, गंगाराम बजाज इंटर कॉलेज की शिक्षिकाएं व छात्राएं, रमन पोरवाल विपिन कुमार (बंटू), शिक्षक अनूप गुप्ता, नरेश शिवहरे, विचित्र पहल संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, पर्यावरण प्रहरी पूनम पोरवाल, वैश्य एकता परिषद की जिला अध्यक्ष पूनम, पुरवार, दीपा, पंकज प्रज्ञा, श्वेता, एकता, विष्णु गहोई, अमित यादव, राघवेंद्र, नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व नगर पालिका इंटर कॉलेज के शिक्षक गण व दो सैकड़ा लोग व महिला शक्ति मौजूद रहीं।





