विजयादशमी की धूम: मां दुर्गा की शोभा यात्रा और राम ,रावण युद्ध का अद्भुत नजारा।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

विन्ढमगंज सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी अंर्तगत 2 अक्तूबर गुरुवार को विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से मां दुर्गा प्रतिमाओं का आगमन और मिलान, विन्ढमगंज मां काली मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर हुई। जो मां दुर्गा की दर्जनों प्रतिमाएं एक जुट होकर विन्ढमगंज बाजार के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करते हुए राम जानकी मंदिर तक पहुंची ,इस दौरान पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान रहा।फिर भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज क्रीड़ा स्थल पर स्थापित रावण का विशाल पुतला देखने को मिला। जहां पहले से ही चल रही राम, रावण युद्ध का अद्भुत नजारा सामने आया। जो हजारों के संख्या में भक्तिमय दर्शकों की भीड़ देखी गई। रावण बद्ध होते ही, राम ने रावण का विशाल पुतला दहन किया जिससे जय श्री राम की विजय घोष के जयकारों से पूरा मैदान गुंजायमान हो उठा जमकर आतिशबाजी हुई। तब जाकर मां दुर्गा की समस्त प्रतिमाएं अपने अपने गंतव्य को रवाना हुए। आपको बता दें कि विजयादशमी (दशहरा ) हिंदू धर्म में महत्पूर्ण त्योहार है , जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। यह त्योहार हमें भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन से प्रेणना लेने के लिए प्रेरित करता है और हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने और उन्हें मनाने का अवसर प्रदान करता है। जिसे लेकर पूरे देश में बड़े हर्षौल्लास और उमंगता से इस त्योहार को मनाया जाता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in