3/10/2025
लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
अरशद अली की रिपोर्ट
9713906075
विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार को शिवपुरी पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, करेरा विधायक रमेश खटीक और जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्रोच्चार और वैदिक विधि-विधान के साथ माता दुर्गा के हवन और शस्त्रों की पूजा की गई। मंत्री तोमर और विधायकों ने पुलिस बल द्वारा उपयोग किए जाने वाले हथियारों के साथ ही पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों की पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष पति राम जी व्यास ने मंत्री तोमर से मुलाकात की और शिवपुरी की जनता की समस्याओं बताया एवं मूलभूत सुविधाओं की चर्चा की एवं शहर में हो रही प्रियजल लाइट पानी सफाई की समस्याओं को भी बताया इधर प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका सीएमओ को फटकार लगाते हुए बोले मैंने तुम्हें निर्देश दिए थे चलो मेरे साथ बताओ कहां-कहां सफाई की में आपके खिलाफ कार्रवाई करूंगा
कार्यक्रम में एसपी अमन सिंह राठौड़, एडिशनल एसपी संजीव मुले, कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, डीएफओ सुधांशु यादव, एसडीएम आनंद राजावत नगर पालिका उपाध्यक्ष पति राम जी व्यास मौजूद रहे।
वाईट प्रदुमन सिंह तोमर प्रभारी मंत्री
जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट



