Skip to main content

Aaj Tak24x7

कोतमा से मैहर तक शुरू हुई मां दुर्गा की ऐतिहासिक पदयात्रा, श्रद्धालुओं का भक्ति भाव देखते ही बन रहा है

अनूपपुर। जिले के कोतमा से मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। यह यात्रा लगभग 300 किलोमीटर लंबी है और भक्तजन सीधे मां शारदा धाम, मैहर पहुंचेंगे।

इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत 2 अक्टूबर, बुधवार को कोतमा नगर से हुई। यात्रा में शामिल भक्तजन गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा के दौरान भक्तजन विभिन्न स्थलों पर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन भी कर रहे हैं।

यात्रा के आयोजकों का कहना है कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसे श्रद्धालु बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ निभाते हैं। यात्रा का समापन 8 अक्टूबर को मां शारदा के दरबार में प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा।

दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in