वामा सारथी बस्ती, पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोशिएशन, उ0प्र0 के तत्वाधान में पुलिस लाइन बस्ती में नवनिर्मित व्यायामशाला का उद्घाटन मिशन शक्ति के 5वें चरण के अंतर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक, बस्ती की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 x7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

पुलिस लाइन, जनपद बस्ती में नवनिर्मित अत्याधुनिक व्यायामशाला का उद्घाटन मिशन शक्ति के 5वें चरण के अंतर्गत श्री संजीव त्यागी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा अभिनंदन, पुलिस अधीक्षक, जनपद बस्ती की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह व्यायामशाला पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता, और कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। मिशन शक्ति के तहत यह पहल न केवल पुलिस बल की कार्यकुशलता को बढ़ाएगी, बल्कि विशेष रूप से महिला पुलिस कर्मियों एवं पुलिस लाइन में रह रही पुलिस परिवार की महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संजीव त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि यह व्यायामशाला पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक होगी, जिससे वे अपनी ड्यूटी को और अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकेंगे। श्री अभिनंदन ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इस पहल को समाज में सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने व्यायामशाला का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध आधुनिक उपकरणों की सराहना की। यह सुविधा पुलिस कर्मियों को नियमित व्यायाम और प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करेगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पुलिस लाइन, जनपद बस्ती में यह नवीनतम पहल न केवल पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि समाज में सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति उनके संकल्प को भी मजबूत करती है। उद्घाटन समारोह में श्यामकान्त अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती , क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी , सुश्री स्वर्णिमा सिंह क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन बस्ती, व्रजेश कुमार पटेल प्रतिसार निरीक्षक जनपद बस्ती सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण, एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in