Skip to main content

Aaj Tak24x7

लायंस क्लब सनावद सिटी द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सेवा कार्य जारी।

अनिल चौधरी सनावद।

विश्वव्यापी सेवा संस्था लायंस क्लब द्वारा निरन्तर सेवा कार्य जारी हैं। इस सत्र के विगत 3 माह में 60 सेवा गतिविधियां संचालित की जा चुकी हैं जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों की मदद, पर्यावरण संरक्षण,फूड फॉर हंगर,वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम में सेवाएं, स्वच्छता और यातायात जागरूकता अभियान सहित अनेक सेवा कार्य शामिल हैं। 2 अक्टूबर गांधी जयंती से 8 अक्टूबर तक लायंस क्लब द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में 2 अक्टूबर को गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ स्वच्छता और यातायात को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें नगर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा हेलमेट लगाने और यातायात के नियमों का पालन करने का नगरवासियों से आह्वान किया गया। 3 अक्टूबर को क्लब द्वारा सुबह से योग का कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। आने वाले दिनों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, फूड फॉर हंगर और स्कूल कालेजों में संस्कारयुक्त प्रेरणादायक सेमिनार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। गायत्री परिवार सनावद द्वारा गायत्री शक्तिपीठ पर क्लब सदस्यों सहित समाजसेवियों का सम्मान किया किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष कमल पटेल,सचिव जयश्री महेश बिरले,क्लब संचालक डॉक्टर सुरेश राका,ममता अनिल चौधरी,श्रेया कमलेश चौधरी,रंजना पटेल सहित क्लब सदस्यों को सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in