Skip to main content

Aaj Tak24x7

बंधी में डूबने से महिला की मौत, सुबह मिला शव।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।थाना क्षेत्र के नगवां गांव की एक महिला की बृहस्पतिवार शाम बंधी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस व ग्रामीणों ने रातभर तलाश की, लेकिन शव शुक्रवार सुबह बरामद हो सका।
बताया गया कि नगवां निवासी 45 वर्षीय मानमती देवी पत्नी हरिचरण बृहस्पतिवार शाम लगभग 4 बजे गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर झरिया नाले के बंधे पर नहाने व कपड़े धोने गई थीं। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गईं। उनके साथ गई गांव की ही एक महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।सूचना पाकर ग्राम प्रधान लखमन दुबे ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घंटों शव की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे झग्गड़ (हुक) की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मृतका के बड़े पुत्र राजू ने बताया कि उनकी मां मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर करती थीं। उनके तीन पुत्र हैं, जिनमें से दो अविवाहित हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in