Skip to main content

Aaj Tak24x7

6वीं प्रशिक्षण वाहिनी विसबल जबलपुर में विजयादशमी (दशहरा) पर शस्त्र, वाहन एवं अश्व पूजन संपन्न*

*6वीं प्रशिक्षण वाहिनी विसबल जबलपुर में विजयादशमी (दशहरा) पर शस्त्र, वाहन एवं अश्व पूजन संपन्न

परंपरानुसार विजयादशमी (दशहरा) पर्व के शुभ अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी विसबल जबलपुर के क्वार्टर गार्ड में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित इस पूजन में बटालियन में उपयोग होने वाले सभी शस्त्रों एवं उपकरणों का वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। यह पूजन भारतीय संस्कृति में शौर्य, पराक्रम एवं धर्म की विजय का प्रतीक है।

इसके पश्चात् वाहन शाखा में समस्त शासकीय वाहनों का पूजन उप सेनानी श्री लामु सिंह श्याम द्वारा, सहायक सेनानी श्री सुबोध लोखंडे एवं श्रीमती रीना पांडेय शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर निरीक्षक श्री हितेश फुलझेले, श्री विक्रम सिंह, श्री विजय मेहरा, श्री स्वरूप सिंह उइके, सुबेदार मेजर श्री शेभित वर्मा, उप निरीक्षक संदीप सनोडिया, उमेश रायकवार सहित वाहिनी के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in