Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रीसालासर बालाजी, श्री खाटू श्याम जी, श्री सांवलिया सेठ जी मंदिर राजस्थान से भक्त दीप ज्योति लेकर आए

न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट* = संदीप पाटीदार राणा
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = मण्डलेश्वर

दीप ज्योति की ग्राम गुजरी से ग्राम धरगांव तक शोभा यात्रा निकली गई हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

मंडलेश्वर। ग्राम धरगांव में भव्य मंदिर बनाया है जिसमें श्री सालासर बालाजी, श्री खाटूश्याम जी, श्री सांवलिया सेठ जी भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर दिनांक एक नवंबर को स्थापना होगी जिससे पहले मंदिर में स्थापित करने के लिए दीप ज्योति राजस्थान से लाई गई दीप ज्योति की ग्राम गुजरी से ग्राम धरगांव तक भव्य शोभा यात्रा निकली गई शोभा यात्रा में बग्गी पर दीप ज्योति विराजित का लाई गई भव्य शोभा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया मंडलेश्वर में बस स्टैंड पर श्री श्याम सेवा समिति, श्री बालाजी ग्रुप, नगर परिषद , श्री लक्ष्मीनारायण कॉलोनी के और नगर के गणमान्य बंधुओ ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यह दीप ज्योति निमाड़ के सभी ग्राम और नगरों में भ्रमण करेगी जहां प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा एक नवंबर देव उठानी एकादशी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीप ज्योति को मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7