लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

सोनभद्र ओबरा संघ के सौ वर्ष पूरे होने तथा संघ की स्थापना को लेकर विजयादशमी के अवसर पर ओबरा नगर के केशव बस्ती में स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी किया।कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक डॉ0हेडगेवार व परम पूज्य गुरु जी तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने के पश्चात एकल गीत एवं अमृत वचन के साथ किया गया।इसके पहले सभी स्वयं सेवकों को तिलक लगाकर अभिवादन किया गया। पथ संचलन के दौरान सभी स्वयं सेवकों ने सामूहिक रूप से संगठन बड़े चलो, सुपंथ पर बड़े चलो, भला हो जिसमे देश का वह काम करते चलो नामक गीत गाते हुए भरता माता की जय का उद्घोष किया। काशी प्रांत के सह संपर्क प्रमुख अजीत जी ने अपने उद्बोधन में संघ के सौ वर्ष पूरे होने तथा संघ की स्थापना को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से बताकर मार्ग दर्शन किया। इस दौरान जिला संचालक प्रमोद, जिला कार्यवाह रविन्द्र, जिला प्रचारक आलोक, नगर प्रचारक महेंद्र, नगर प्रचार प्रमुख भोला सहित सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद रहे।


